आगरालीक्स…आगरा रीजन में कारोबारी के घर बदमाशों का दुस्साहस. पत्नी की हत्या, कारोबारी की भी हालत नाजुक. एसएसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर…
आगरा रीजन के मथुरा जिले में मुकुट कारोबारी के घर बदमाशों ने हमला बोला है. लूटपाट की आशंका में यह हमला किया गया है. बदमाशों ने सिर पर भारी वस्तु का प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दी है जबकि कारोबारी की हालत भी नाजुक है. सुबह ड्राइवर के घर पहुंचने पर दोनों लहुलुहान हालत में पड़े मिले. घायल कारोबारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसएसपी मथुरा सहित बड़े पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की.

आगरा मथुरा हाइवे स्थित गुरु कृपा विलास में किशन अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे. ढाई महीने पहले ही कारोबारी दंपत्ति वृंदावन से यहां शिफ्ट हुए हैं. शुक्रवार रात को दोनों घर में सो गए. रात करीब एक बजे इनका चालक मोहसिन यहां आया था और वह ढाई बजे चला गया. आज सुबह जब वह नौ बजे वह दोबारा यहां घर पहुंचा तो कमरे में किशन अग्रवाल और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल लहुलुहान हालत में पड़े हुए थे. मोहसिन ने इसकी सूचना किशन अग्रवाल के रिश्तेदाद शंकर सेठ को दी जब तक लोग यहां पहुंचते तब तक कल्पना अग्रवाल की मौत हो गई. गंभीर हालत में किशन अग्रवाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इधर सूचना के बाद एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया. बदमाशों द्वारा लूटपाट की आशंका जताई जा रही है. बदमाश अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए हैं. एसएसपी का कहना है कि जांच की जा रही है.