Monday , 23 November 2026
Home आगरा Agra News: Fraud of Rs 33 lakh against former Indian cricketer Akash Chopra, case registered…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Fraud of Rs 33 lakh against former Indian cricketer Akash Chopra, case registered…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा में कॉमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को लगी 33 लाख रुपये की चपत. कारोबारी पिता—पुत्र ने मुनाफे का लालच देकर कराए थे निवेश, मुकदमा दर्ज

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फेमस कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा को आगरा में 33 लाख रुपये की चपत लगी है. कारोबार में मुनाफे का लालच देकर उनसे रकम निवेश कराई गई थी लेकिन बाद में धोखाधड़ी हुई है. इस संबंध में थाना हरीपर्वत में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी कमलेश पारिख और उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपी पिता—पुत्र पर क्रिकेटर दीपक चाहर की पत्नी ने भी दस लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.

जानिए क्या है मामला
क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का आरोप है कि हैदराबाद के सिकंदराबाद में अवंती कारपोरेशन के पास कमलेश पारिख रहते हैं. कमलेश पारिख हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी रह चुके हैं. कमलेश पारिख और उनके बेटे ध्रव पारिख ने अपने स्पोटर्स शूज के कारोबाद पारिख स्पोटर्स में निवेश करने पर एक माह में 20 प्रतिशत लाभ के साथ रकम लौटाने का वादा किया था. इस पर आकाश चोपड़ा ने 57.80 लाख रुपये निवेश कर दिए. इसके लिए उन्होंने पुरानी तारीख के चेक अमानत के तौर पर दिए. एक वर्ष बीतने के बाद भी मुनाफा तो दूर मूल रकम में से मात्र 24.5 लाख रुपये ही वापस दिए गए हैं. पीड़ित आकाश चोपड़ा के द्वारा किदए गए चेक और कारोबार के अनुबंध के कागजात के आधार पर थाना हरीपर्वत में आरोपी पिता कमलेश पारिख और पुत्र ध्रुव पारिख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दीपक चाहर की पत्नी ने भी दर्ज कराया है मुकदमा
बता दें कि इससे पहले फरवरी 2023 में इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर की पत्नी जया के साथ भी पिता—पुत्र द्वारा दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था. दीपक चाहर के पिता लोकेन्द्र चाहर ने थाना हरीपर्वत में कारोबारी पिता—पुत्र के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था. लोकेंद्र चाहर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी पुत्रवधु जया भारद्वाज ने ध्रुव पारिख व कमलेश पारिख पर विश्वास करके व्यापार के लिए एग्रीमेंट किया और जया ने 7 अक्टूबर 2022 को आरोपियों के खाते में 10 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए थे, लेकिन दोनों ने धोखाधड़ी और बदनीयती से अमानत में खयानत करते हुए करम हड़प ली. यही नहीं रकम मांगने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Traffic will be diverted on the highway in Agra on the occasion of Guru Nanak Dev Ji’s Prakash Parv…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हाइवे पर रहेगा...

आगरा

A grand celestial alignment on Kartik Purnima… Dev Deepawali to be celebrated during Sarvartha Siddhi Yoga

आगरालीक्स…कार्तिक पूर्णिमा पर महासंयोग…सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी देव दीपावली. इस बार...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

बिगलीक्स

Agra News: Six State 200 NSS volunteers in DBRAU Agra

आगरालीक्स:…आगरा में छह राज्यों के एनएसएस के स्वयंसेवक आए हुए हैं, 200...

error: Content is protected !!