आगरालीक्स…आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली 4 दिसंबर से. 12600 से अधिक अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल. इन पदों के लिए निकली भर्ती, जानें क्या होगी योग्यता
आगरा के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 4 दिसंबर से शुरू होगी जो कि 13 दिसंबर तक चलेगी. इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन श्रेणी के पदों के लिए भर्ती की जाएगी. यह भर्ती रैली 13 दिसंबर तक चलेगी. लिखित प्रवेश परीक्षा में 12 हजार 600 से अधिक सफल अभ्यर्थी इस रैली में शामिल हो सकते हैं.
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले जनपदों से 10 हजार 500 से अधिक अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं. यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण में हिस्सा ले सकते हैं.