आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत इस तारीख को लग रही है. ई चालान, बैंक लोन, बिजली बिल, चेक बाउंस जैसे मामलों को लेकर पहुंच सकते हैं…
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर, जनपद न्यायाधीश विवेक संगल के मार्गदर्शन में 9 दिसंबर 2023 को दीवानी न्यायालय परिसर एवं जनपद आगरा की समस्त तहसील परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिन दो दिव्यानंद द्विवेदी अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के द्वारा यह बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के बैंक ऋण संबंधी, बिजली बिल संबंधी, चेक बाउंस से संबंधित, ई चालान एवं समस्त प्रकार के सामनीय वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु आज जनपद आगरा के समस्त बैंक प्रबंधकों तथा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आगरा के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लाभ दिए जाने का प्रयत्न करें। तथा अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करें तथा नोटिस/सम्मन को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा में प्रेषित किया जाना सुनिश्चित करें। जिससे वादकारियों को सूचना समय से प्रेषित की जा सके।