आगरालीक्स…एमजी रोड स्थित एक बड़े ज्वैलर्स शोरूम से सोने की चेन चोरी. सीसीटीवी में चेन चोरी करते हुए महिला ग्राहक हुई कैद…मुकदमा दर्ज
दिवाली सीजन को लेकर इस समय ज्वैलरी शोरूम्स में खरीदारों की भीड़ लगी हुई है. लेकिन एमजी रोड स्थित एक बड़े ज्वैलरी शोरूम से आज एक महिला ग्राहक सोने की चेन चोरी कर ले गई है. चोरी गई चेन की कीमत सवा लाख रुपये के आसपास बताई गई है. सीसीटीवी चेक किए गए हैं जिसमें महिला ग्राहक द्वारा सोने की चेन चोरी करने की घटना कैद हो गई है. इस संबंध में शोरूम मैनेजर ने थाना हरीपर्वत में अज्ञात महिला ग्राहक के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है.