Monday , 20 April 2026
Home आगरा Diwali 2023: This time Diwali is very special. 8 auspicious events are taking place this time on Lakshmi Puja…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Diwali 2023: This time Diwali is very special. 8 auspicious events are taking place this time on Lakshmi Puja…#agranews

182

आगरालीक्स…इस बार दिवाली बहुत खास. लक्ष्मी पूजा पर इस बार बन रहे 8 शुभयोग, इनमें पांच राजयोग. ऐसा संयोग सदियों से नहीं बना..जानें शुभ मुहूर्त और अमावस्या तिथि

इस बार दिवाली 12 नवंबर को पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी. दिवाली इस बार बहुत खास है, इसका कारण है लक्ष्मी पूजा पर बन रहे 8 शुभयोग. इनमें पांच राजयोग हैं. ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा सदियों के बाद हो रहा है कि इतने योगों का संयोग बन रहा है. 12 नवंबर को अमावस्या दोपहर करीब ढाई बजे बाद से शुरू होगी.

ये पांच राज योग बन रहे
लक्ष्मी पूजा पर इस बार गजकेसरी, हर्ष​, उभयचरी, काहल और दुर्धरा नाम के पांच राजयोग बनर रहे हैं जो शुक्र, बुध, चंद्रमा और गुरु की स्थिति से बनेंगे. गजकेसरी योग सम्मान और लाभ देने वाला माना जाता है तो वहीं हर्ष योग धन लाभ, संपत्ति और प्रतिष्ठा बढ़ाता है. काहल योग स्थिरता और सफलता देता है, उभयचरी योग से आर्थिक संपन्नता बढ़ती है और दुर्धरा योग शांति और शुभता बढ़ाता है.

ये तीन शुभ योग भी साथ
पांच राजयोग के साथ इस दीपावली पर लक्ष्मी पूजा पर महालक्ष्मी, सौभाग्य और आयुष्मान नाम के तीन शुभ योग भी बन रहे हैं.

पूजा के शुभ मुहूर्त जानें
12 नवंबर को सुबह रूप चौदस रहेगी. दोपहर ढाई बजे के बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी. चूंकि लक्ष्मी पूजन अमावस्या की रात को ही होता है, इस कारण दीपावली की पूजा 12 नवंबर को ही होगी. पूजा के ज्यादातर शुभ मुहूर्त दोपहर तीन बजे से ही रहेंगे. अमावस्या तिथि सोमवार को दोपहर तीन बजे तक रहेगी. इसलिए सोमवार को सोमवती अमावस्या भी मनाई जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!