Wednesday , 25 November 2026
Home आगरा Agra News: Govardhan Puja will be held in every home in Agra tomorrow. Special preparations in temples. Know the method of worship…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Govardhan Puja will be held in every home in Agra tomorrow. Special preparations in temples. Know the method of worship…#agranews

264

आगरालीक्स…आगरा में कल घर—घर होगी गोवर्धन पूजा. मंदिरों में विशेष तैयारी. भगवान श्रीकृष्ण ने की इसकी शुरुआत. जानें पूजा की विधि और कैसे सजाएं भगवान गोवर्धन को…

आगरा में कल घर—घर गोवर्धन महाराज की पूजा की जाएगी. मंदिरों में इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है. हजारों जगह भंडारा भी वितरित किया जाएगा. इसको लेकर आगरा में काफी उत्साह भी है. गोवर्धन पूजा कल 14 नवंबर को घर—घर होगी. इस दिन बली पूजा, अन्नकूट, मार्ग पाली आदि उत्सव भी संपन्न होते हैं। अन्नकूट या गोवर्धन पूजा भगवान श्री कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारंभ हुई। जिस स्थान पर गोवर्धन की पूजा करनी हो उस स्थान को धो— पोछकर साफ शुद्धकर लें। इसके बाद गाय भैंस के मिश्रित गोबर से भगवान गोवर्धन का सुंदर स्वरूप तैयार कर लें; उसे फूलों से सुंदर आकर्षक वस्त्रो गुलाल रंग बिरंगी लाइटों झालरो से सजाएं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः” की 5, 7, 9, 11 मालाओ का जाप करें। हवन करें, कलश (जल से भरा लोटा) लेकर भगवान गोवर्धन की सात परिक्रमा लगाएं जिसे 7 कोस की परिक्रमा का दर्जा प्राप्त है। कलश परिवार का सबसे बड़ा पुरुष (मुखिया) के हाथ में हो। वह व्यक्ति परिक्रमा के साथ कलश से जल छोड़ता हुआ चले और “मानसी गंगा श्री हरिदेव गिरवर की परिकम्मा दे, भजन गाते हुए प्रभु के नाम से जय घोष लगाते हुए प्रभु को मनाएं। इसके बाद प्रभु की आरती भोग प्रसाद बांटा जाता है।

पूजा सामग्री
आम की लकड़ी, देसी घी, गूगल, लोंग, कलावा, रोली, चावल, हवन सामग्री, मिठाई, खील, बताशे और अन्नकूट भोग प्रसाद

पौराणिक कथा
एक बार श्री कृष्ण जी गोप गोपियों के साथ गाय चराते हुए गोवर्धन पर्वत पहुंचे वहां उन्होंने देखा कि हजारों गोप गोपियाँ गोवर्धन पर्वत के पास 56 प्रकार के भोजन रखकर बड़े उत्साह के साथ नाच गाकर उत्सव मना रहे थे श्री कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि मेघों के स्वामी इंद्र को प्रसन्न करने के लिए प्रतिवर्षयह उत्सव होता है श्री कृष्ण जी बोले यदि देवता प्रत्यक्ष आकर भोग लगाए तब तो इस उत्सव की कुछ कीमत है गोपिया बोली कृष्ण तुम इंद्र की निंदा मत करो उनकी कृपा से ही वर्षा होती है कृष्ण जी बोले की वर्षा तो गोवर्धन पर्वत के कारण होती है हमें केवल गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए सभी गोपग्वाले अपने अपने घरों से पकवान लाकर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे इससे इंद्रदेव कुपित हो गए और मेघो को आज्ञा दी की गोकुल में वर्षा आंधी के रूप में प्रलय आ जाए मेघइंद्र की आज्ञा से मूसलाधार वर्षा करने लगे श्री कृष्ण जी की आज्ञा से सभी ग्वाले अपने गाय बछडो को साथ लेकर गोवर्धन पर्वत पर पहुंच गए श्री कृष्ण नेअपनीकन्नी (कनिष्ठ) उंगली से गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक उठाये रखा सुदर्शन चक्र के प्रभाव से ब्रजवासियों पर चल की एक भी बूंद नहीं पड़ी तब ब्रह्मा जी ने इंद्र को समझाया की पृथ्वी पर श्री कृष्ण प्रभु श्री हरि विष्णु ही हैतब इन्द्र को अपनी मूर्खता पर बहुत लज्जित होना पड़ा व माफी मांगने लगे सातवें दिनगोवर्धन पर्वत को नीचे रखकर ब्रज वासियों से कृष्ण कहा कि अब तुम प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करा करो तब से आज तक लगातार यह पर्व पूरे भारतवर्ष में पूर्ण श्रद्धा विश्वास व धार्मिक आस्था के रूप में आज तक मनाया जा रहा है।

प्रसिद्ध(ज्योतिषाचार्य)परमपूज्य गुरुदेव पंडित हृदय रंजन शर्मा (अध्यक्ष) श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार पुरानी कोतवाली सराफा बाजार अलीगढ़ यूपी व्हाट्सएप नंबर-9756402981,7500048250

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Dr. Jaysingh ‘Neerad’ — A Name with Diverse Facets: Literary Discussion and Public Felicitation Ceremony on the 29th November in Agra

आगरालीक्स...आगरा में डॉ. जयसिंह ‘नीरद’— एक नाम, विविध आयाम, साहित्य विमर्श एवं...

आगरा

Agra News: GRP constable saves a passenger’s life by performing CPR at Agra Cantt railway station

आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर अचानक एक यात्री के सीने में उठा दर्द,...

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

बिगलीक्स

Agra News: Accident in Agra’s Arjun Nagar; a husband and wife have died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर...

error: Content is protected !!