आगरालीक्स…ट्रेन के आगे कूदा युवक, इंजन में फंस गया गया शव. दर्दनाक मौत….
आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है. सोमवार को यहां एक युवक आत्महत्या करने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया. युवक की मौत हो गई लेकिन उसका शव इंजन में बुरी तरह से फंस गया और वह काफी दूर तक घिसटता चला गया. सूचना पर ट्रेन रोकी गई और फिर फंसे शव को बाहर निकाला गया.
ये है मामला
मामला फिरोजाबाद जिले का है. फर्रूखाबाद—शिकोहाबाद रेलवे लाइन पर आज सुबह एक युवक आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया और आत्महत्या कर ली. युवक की शिनाख्त नहीं हा सकी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.