आगरालीक्स…मथुरा के इस मंदिर में आज ही मनाई गई गोवर्धन पूजा. श्रीगिरिराज महाराज का मंत्रोच्चारण के साथ किया पूजन…
गोवर्धन पूजा यूं तो सभी जगह 14 नवंबर, मंगलवार को की जाएगी लेकिन कुछ स्थानों पर आज ही गोवर्धन पूजा की गई है. इनमें मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्रीद्वारिकाधीश मंदिर भी है. श्री द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को ही गोवर्धन पूजा की गई. सुबह 10 बजे गोबर के बनाए गए श्रीगिरिराज महाराज का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया.
वहीं सोमवती अमाव्सरूा होने के कारण यमुना स्नान को आए श्रद्धालुअें ने भी श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए. पूरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री गिरिराज की पूजा अर्चना और दर्शन के गवाह बने. इस दौरान पूरा मंदिर ठाकुर जी के जयकारों से गूंजता रहा.