आगरालीक्स…आगरा आए जी20 देशों के 150 स्टूडेंट्स. फतेहपुर सीकरी को निहारा. मुगल काल की स्थापत्य कला को जाना
आगरा में आज जी20 देशों के 150 स्टूडेंट्स घूमने के लिए पहुंचे. उन्होंने फतेहपुर सीकरी का दीदार किया. गाइड ने उन्हें यहां के इतिहास के बारे में जानकारी दी. स्टूडेंट्स के इस दल को पुरातत्व विभाग द्वारा जलपान कराया गया. इसके बाद दीवाने आम में एंट्री कराई गई. यहां से उन्होंने दीवाने आम, दीवाने खास, अनूप तालाब, पंचमहल, तुर्की सुल्तान, ख्वाब गाह और जोधा बाई पैलेस को देखा. इसके बाद उन्होंने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह व बुलंद दरवाजा का भी दीदार किया. सीकरी का इतिहास जानकर स्टूडेंट्स ने मुगल काल की स्थापत्य कला को भी गंभीरता से जाना. इस मौके पर संरक्षण सहायक दिलीप सिंह, नायब तहसीलदार अमित मुद्गल और सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी धर्मेंद्र दहिया पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे.
दरअसल जी 20 देशों के यह स्टूडेंट्स 23 नवंबर 2023 को दिल्ली के इंडिया गेट पर होने जा रही क्विज कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह आयोजन नेवी द्वारा किया जा रहा है.