आगरालीक्स…हैरान करने वाला मामला. 16 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, तीन महीने पहले पिता ने भी किया था सुसाइड, पुलिस भी चौंकी…सामने आई ये कॉमन बात
आगरा मंडल के मथुरा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 16 साल के एक बच्चे ने खुद को गोली मार ली. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई. बड़ी बात ये है कि तीन महीने पहले इस बच्चे के पिता ने भी सुसाइड किया था. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. लेकिन पुलिस भी इस मामले को हैरान है. अभी तक सुसाइड में जो बात सामने आई है वो है परिवार में विवाद.
मामला थाना हाइवे के महोली ग्राम का है. यहां 16 साल का लड़का भानू प्रताप पुत्र स्व. भीष्म प्रताप सिंह रहता था. 17 नवंबर को भानू की मां और दादी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इससे आहत होकर भानु ने खुद को तमंचे से गोली मार ली. परिजनों ने बिना किसी को जानकारी दिए उसे अस्प्ताल में भर्ती करा दिया. उपचार के दौरान भानु की मौत होने पर और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
पुलिस का कहना है कि भानू चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था और वह कक्षा 11वीं का छात्र था. इस घटना ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है. दरअसल भानू के पिता भीष्म प्रताप ने तीन महीने पहले 21 अगस्त को घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की सीट पर अंगोछे से फंदा बना कर उसे पर लटककर जान दी थी. उस समय भी घरेलू विवाद सामने आया था. पुलिस इस मामले की गहना से जांच में जुटी है.