आगरालीक्स…लॉज में ठहरे एमआर की संदिग्ध हालत में मौत. लॉज संचालक बोला—तबियत हुई खराब. परिजन बोले—अचानक कैसे हो गई तबियत खराब…पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में संदिग्ध हालत में एक एमआर की मौत हो गई. एमआर एक लॉज में ठहरे हुए थे. लॉज संचालक ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. लॉज संचालक का कहना है कि अचानक तबियत खराब होने पर मौत हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया. परिजनों का कहना है कि अचानक कैसे तबियत खराब हो गई. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
ये है पूरा मामला
घटना थाना दक्षिण के एक लॉज की है. संजय उर्फ सूरज शर्मा कानपुर के सिविल लाइन क्षेत्र के बंगाली मोहल्ला के रहने वाले थे और पिछले 15 साल से एमआर थे. शुक्रवार को वह फिरोजाबाद में चिकित्सकों से मिलने के लिए यहां आए थे. इसके बाद वे स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में रुक गए थे. आज दोपहर को लॉज में उनकी तबियत खराब हो गई. लॉज संचालक ने इसकी सूचना संजय के परिजनों को दी. परिजन पहले उसे निजी अस्प्ताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए. बात में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने एमआर को मृत घोषित कर दिया.
सूचना पर पुलिस भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गईं. पुलिस ने मृतक के भाई रत्नेश शर्मा से जानकारी की तो उसने बताया कि संजय शुक्रवार को फिरोजाबाद मार्केट करने गए थे. तबियत ठीक थी. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.