आगरालीक्स …आगरा में सीएनजी के रेट बढ़े, अब पेट्रोल और सीएनजी के रेट में दो रुपये से कम का भी अंतर। 70 हजार सीएनजी वाहनों पर अतिरिक्त बोझ।
सीएनजी के रेट एक दिसंबर से 79 पैसे बढ़ा दिए गए हैं। आगरा में सीएनजी के रेट 93.96 रुपये प्रति किलोग्राम थे, 79 पैसे बढ़ने के साथ ही आगरा में सीएनजी के रेट बढ़कर 94.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
पेट्रोल और सीएनजी में दो रुपये से कम का अंतर
आगरा में पेट्रोल के रेट 96.48 रुपये प्रति लीटर हैं और सीएनजी के रेट एक दिसंबर से 94.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। इस तरह आगरा में अब पेट्रोल और सीएनजी में दो रुपये से कम का अंतर रह गया है।
70 हजार वाहनों पर बोझ, नहीं बढ़े पीएनजी के रेट
आगरा में करीब 70 हजार सीएनजी वाहन हैं, 26 सीएनजी स्टेशन हैं। आगरा में करीब एक लाख किलोग्राम प्रतिदिन सीएनजी की खपत है। रेट बढ़ने से 70 हजार वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी के रेट बढ़ाए गए हैं लेकिन पीएनजी के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।