Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: All 6 dead identified in tragic accident at Guru Ka Tal, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: All 6 dead identified in tragic accident at Guru Ka Tal, Agra…#agranews

236

आगरालीक्स…गुरु का ताल पर दर्दनाक एक्सीडेंट में सभी 6 मृतकों की हुई पहचान. एक महिला टीचर, दादी—नाती, आटो चालक और दो युवक…जानें कहां के रहने वाले थे सभी

गुरु का ताल पर आज दोपहर तीन बजे हुए दर्दनाक एक्सीडेंट में सभी 6 मृतकों की पहचान कर ली गई है. आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल पर हुए एक्सीडेंट में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. दो ट्रकों के बीच आटो बुरी तरह से फंस गया. मरने वालों में चालक, दादी और उसका 13 साल का नाती व एक कान्वेंट स्कूल की टीचर भी बताई गई है. हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई. इसके अलावा दो पुरुष और एक महिला भी शामिल है. हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी और डीसीपी सूरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

इन लोगों की हुई मौत
स्कूल टीचर मोनिका वर्मा निवासी बांईपुर
रेखा शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी
अर्थव शर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी (रेखा शर्मा का नाती)
प्रेम शंकर निवासी नारखी फिरोजाबाद
आटो चालक बच्चू सिंह निवासी बाबरपुर सिकंदरा
सुनील निवासी ताजगंज

दिल्ली राजमार्ग-19 पर गुरुद्वारा गुरु का ताल के निकट आज शनिवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार 06 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें 03 पुरुष,02 महिला,01 बच्चा शामिल है। हादसे की सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और डीसीपी सूरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल भेजा। एआरटीओ(प्रवर्तन) ने बताया कि जांच में टेंपो संख्या यूपी 80,सी, टी 9561 जो मनोज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह दीप नगर आगरा के नाम पर पंजीकृत है की फिटनेस,बीमा,रजिस्ट्रेशन वैध मिला है, वही ट्रक पीबी 10,डीबी5705, योगेश्वर सिंह पुत्र चरन सिंह, ट्रांसपोर्ट नगर, लुधियाना के नाम दर्ज है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घटनाक्रम के अनुसार, ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर भगवान टॉकीज की तरफ से सिकंदरा की तरफ जा रहा था। गुरुद्वारा गुरु का ताल के कट पर ऑटो रिक्शा के आगे एक ट्रक चल रहा था। इसी बीच पीछे से आए एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा दोनों ट्रकों के बीच में फंस गया।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!