आगरालीक्स… आगरा से आप यमुना एक्सप्रेस होकर नोएडा जा रहे हैं तो रहें सतर्क। कोहरे के कारण स्पीड पर लगा ब्रेक। 15 फरवरी-2024 तक रहेगा प्रतिबंध।
यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण ने लिया निर्णय

सर्दयों में कोहरे की दस्तक को देखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण ने वाहनों की स्पीड कम करने के निर्देश जारी किए हैं।
हल्के वाहन 75 और भारी वाहन 60 किमी तक चलेंगे
इसके मुताबिक हल्के वाहन 75 किमी की रफ्तार से ज्यादा तेज नहीं चलाए जा सकेंगे, जबकि भारी वाहनों के लिए अधिकतम रफ्तार 60 किमी की तय की गई है।