बरेलीलीक्स… बरेली में नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा के समीप ट्रक की भिड़ंत के बाद कार में आग लगी। आठ लोग जिंदा जले। मृतकों में बच्चा भी शामिल।
नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा के समीप हादसा
बरेली में नैनीताल हाईवे पर हादसा शनिवार देर रात हुआ। पुलिस के मुताबिक़ हाईवे पर तेजगति से जा रही कार ट्रक से टकरा गई और इसके बाद इसमें आग लग गई।
कार का सेंट्रल लॉक लगा हुआ था
कार का सेंट्रल लॉक लगा हुआ था, इ सकी वजह से कार में बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए। सोशल मीडिया में दिख रहे फुटेज में कार आग में लिपटी में दिख रही है, जबकि ट्रक उसके सामने खड़ा है।
ट्रक से टकराकर घिसटती चली गई कार
पुलिस ने आग बुझा कर कार से शवों को बाहर निकाला। एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले ने बताया कि कार भोजीपुरा के नजदीक ट्रक से टकराने के बाद घिसटती चली गई।