आगरालीक्स…आगरा में श्री बांके बिहारी सत्संग समिति का 18वां विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन 21 व 22 जनवरी को…बैठक में लिए गए ये निर्णय
श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति की बैठक आज कमला नगर स्थित कार्यलय पर श्री सतीश चन्द गोयल जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें समिति के महामंत्री एस.बी. मित्तल ने बैठक का संचालन का करते हुए बताया कि आगामी 21 व 22 जनवरी 2024 को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, कमला नगर में 18वाँ विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उन्होनें चर्चा के दौरान सभी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए पूर्व की भांति कार्यक्रम को भव्य और सफल कराने की सभी से अपील की।
इस दौरान कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, रमेश चन्द वर्मा, मोहन अग्रवाल, संदीप मित्तल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल(एलआईसी), रामप्रकाश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रभुदयाल सिंह, रामानुज भारद्वाज, दीपेश अग्रवाल, सुमन शर्मा, कुसुम बंसल, आदि उपस्थित रहे।