आगरालीक्स…17 दिसंबर से 3 जनवरी तक वृंदावन के सारे होटल—गेस्ट हाउस फुल. 80 फीसदी होटल्स बुक. देश के कोने—कोने से आ रहे हैं लाखों श्रद्धालु
दिसंबर माह में अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए देश के कोने—कोने से श्रद्धालु वृंदावन आ रहे हैं. 17 दिसंबर को बांके बिहारी जी का प्राकट्य उत्सव है और इसके बाद नये साल के आगमन का उल्लास. ऐसे में भक्तों की रिकॉर्ड भीड़ वृंदावन पहुंच रही है. हालत ये हैं कि 17 दिसंबर से वृंदावन के सभी होटल, गेस्ट हाउस एडवांस बुकिंग के चलते फुल हो गए हैं. तीन जनवरी तक 80 फीसदी होटल्स बुक हो चुके हैं.
होटल और गेस्ट हाउस की एडवांस बुकिंग से पता चल रहा है कि 17 दिसंबर के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे. 23 दिसंबर को शनिवार है और 24 को रविवार. इसके अगले दिन 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश. ऐसे में 23 दिसंबर से ही श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे और ज्यादातर यहीं रुकेंगे. इसके अलावा वष्ज्र्ञ 2023 को विदाई देने और 2024 के स्वागत में भक्त पहले दिन अपने आराध्य का दर्शन करना चाहते हैं. ऐसे में दो जनवरी तक यहां लाखों की भीड़ होगी.