Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Supply of Ganga water from new water line started in Kamla Nagar in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Supply of Ganga water from new water line started in Kamla Nagar in Agra…#agranews

171

आगरालीक्स…आगरा में कमला नगर में शुरू हुई नई वाटर लाइन से गंगाजल की सप्लाई. इन सभी कॉलोनियों में पहुंचेगा इस लाइन से पानी…

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने जल-कल विभाग में आज बटन दबाकर जल निगम द्वारा डाली गई कमला नगर विस्तार के लिए नयी वाटर लाइन का शुभारंभ किया। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कमलानगर एक्सटेंशन, कावेरी, कर्मयोगी, अमरबिहार, न्यू आगरा क्षेत्र सहित दर्जनों अन्य कॉलोनियों में गंगा जल की पर्याप्त आपूर्ति होगी। उक्त क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से पानी की विकराल समस्या थी, इन क्षेत्रों की विकराल समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार से जल निगम द्वारा नई अलग वाटर लाइन डलवाई जिससे वाटर वर्क्स से कमला नगर टंकी, कमला नगर टंकी से ब्रज बिहार टंकी व ब्रज बिहार टंकी से जगनपुर टंकियाँ समय पर भरें।

विधायक खंडेलवाल ने बताया कि कमला नगर, ब्रज विहार व जगनपुर की पानी की टंकियों को भरने के लिए वाटर वर्क्स जीवनी मंडी पर पृथक पंपिंग स्टेशन व वाटर टैंक निर्मित किया गया है तथा यहीं से कमला नगर व ब्रज विहार की टंकी तक पृथक वाटर डाली गई है। इससे तीनों टंकिया अब समय पर भर जायेंगी। जिससे इस क्षेत्र के निवासियों को मोदी सरकार व योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजना हर घर जल का लाभ मिलेगा। विधायक खंडेलवाल ने बताया कि लगभग दस करोड़ की लागत से उक्त कार्य पूरा होने में ढाई वर्ष का समय लगा। उन्होंने बताया कि वाटर लाईन रहित क्षेत्रों में भी वाटर लाईन डलवाई जायेगी। जल-कल के महा प्रबंधक श्री कुलदीप सिंह ने कहा है कि वाटर लाईन लीक की शिकायत पर तत्काल समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर जलकल प्रबंधक कुलदीप सिंह, अहतिशाम उद्दीन, गिरीश सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक ढल, अनिल सेंगर, पीयूष अग्रवाल, पार्षद हरिओम बाबा, गिर्राज बंसल, पवन बंसल, महेश निषाद, शैलू गौतम, मुकुल जमदग्नि, रामनारायण अग्रवाल, विकास शाल्य, रैलेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!