आगरालीक्स…आगरा में आने वाले दिन कड़ाके की सर्दी के. कल और परसों हो सकती है सबसे सर्द रात…जानें मौसम का पूर्वानुमान
आगरा में आने वाले दिन में कड़ाके की सर्दी होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह पूरा सर्दी वाला होने वाला है. खासकर रात को सर्द रात होगी. तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं दिन का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेजी से बदलेगा मौसम.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/12/23) 24.3
Departure from Normal(oC) -1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/12/23) 10.5
Departure from Normal(oC) 2