आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस पर आज रात 12 बजे से कम हो जाएगी वाहनों की स्पीड। स्पीडोमीटर से वाहनों पर रखी जाएगी नजर। अधिक स्पीड पर होंगे चालान।
कोहरे में हादसों की आशंका से सजगता
यमुना एक्सप्रेस वे पर सर्दियों में कोहरे के चलते हादसे बढ़ सकते हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे इसे देखते हुए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक गति सीमा प्रतिबंध लागू कर दिया है। निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड पर वाहन चलाने पर चालान किए जाएंगे।
हल्के और भारी वाहनों के लिए गति सीमा निर्धारित

यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से कार सहित हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गई है।
स्पीडोमीटर से हर वाहन पर रहेगी नजर
यमुना एक्सप्रेस वे पर स्पीड लिमिट लागू होने के साथ ही स्पीड मीडर से नजर रखी जाएगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नाऐडा के बीच में स्पीडोमीटर लगे हैं। इससे वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जाएगी। तेज स्पीड से वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।