आगरालीक्स….आगरा में वीकेंड और क्रिसमस की छुट्टी के चलते जबरदस्त भीड़, यमुना किनारा रोड पर भीषण जाम, ताजमहल पर पर्यटकों की लंबी लाइन, वीडियो देखें।
वीकेंड और क्रिसमस की छुट्टी के चलते शनिवार को आगरा में रिकॉर्ड 60 हजार पर्यटक ताजमहल देखने के लिए पहुंचे, इससे सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। ताजमहल में प्रवेश करने के लिए पर्यटकों को कई घंटे लाइन में लगना पड़ा, प्रवेश द्वार पर धक्कामुक्की के बीच पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश मिल सका।
सुबह से ही भीड़, यमुना किनारा मार्ग पर जाम
रविवार को सुबह से ही ताजमहल देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है, यमुना किनारा मार्ग पर जबरदस्त जाम है, रेंग रंंग कर वाहन चल रहे हैं। पार्किंग भी फुल हो गई है, रविवार को शनिवार से ज्यादा पर्यटकों के ताजमहल पहुंचने की उम्मीद है। बड़ी मुश्किल से पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश मिल पा रहा है।
सुबह कोहरा में छिप गया ताजमहल
सुबह सुबह घना कोहरा छाने से पर्यटक मायूस रहे, कोहरे की चादर में ताजमहल छिप गया। नौ बजे के बाद कोहरा छंटने के साथ ही धूप निकली, इसके बाद सर्दी भी कम हो गई, इसके साथ ही ताजमहल पर पर्यटकों की लंबी लाइन लगने लगी।