Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Sports competitions are going to be held at divisional level in Agra. Championship will be held in 10 sports…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sports competitions are going to be held at divisional level in Agra. Championship will be held in 10 sports…#agranews

191

आगरालीक्स…आगरा में मंडलस्तर पर होने जा रहीं खेल प्रतियोगिताएं. कबड्डी, खो—खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित 10 खेलों में होगी चैम्पियनशिप.

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज लघु सभागार में मंडलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम आरएसओ आगरा द्वारा बताया गया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश से समिति के खाते में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु 15 लाख रुपए की धनराशि दी गई है। इस प्रतियोगिता में आगरा मंडल के समस्त 4 जनपदों की चयनित टीमें प्रतिभाग करेंगी। मंडलीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अंडर 14 वर्षीय कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, बॉलीवाल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल इन दस खेलों में बालिका एवं बालक वर्ग में किया जाएगा।

बैठक में उक्त खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु तिथि चयन पर विचार विमर्श किया गया, जिस पर समिति द्वारा चर्चा करने के बाद मंडलायुक्त महोदया ने जनपद स्तरीय खेल आयोजन के बाद 22 से 24 जनवरी 2024 तक मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। इसकी तैयारी एवं बेहतर आयोजन हेतु निर्देश दिए कि चारों जनपदों के समिति की बैठक कर सफल आयोजन की रणनीति तैयार की जाए। मंडलीय आयोजन समिति का चयन किया जाए। इस आयोजन में सरकारी-निजी सभी तरह के स्कूलों का प्रतिभाग होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतिभाएं जुड़ें। चूंकि यह आगरा मंडल का पहला खेल आयोजन है, इसलिए इसके प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

वहीं खेल प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान चारों जनपदों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने एवं खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की जाए। इस आयोजन में एक ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। वहीँ एकलव्य स्टेडियम के जीर्णोद्धार और उच्चीकरण हेतु तैयार किये गए प्रस्ताव में अतिरिक्त दूधिया रोशनी के लिए फ्लड लाइट को भी शामिल कर प्रस्ताव को जल्द शासन में भेजने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार, चारों जनपदों के क्रीड़ा अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, समाज कल्याण विभाग, जिला ओलंपिक संघ के सचिव आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!