Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Now roadways buses will not run in dense fog, Transport Corporation issued these instructions to drivers and conductors…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Now roadways buses will not run in dense fog, Transport Corporation issued these instructions to drivers and conductors…#agranews

123

आगरालीक्स…अब कोहरे में नहीं चलेंगी रोडवेज बसें. घना कोहरा होने पर इन जगहों पर रोकी जाएंगी बसें. परिवहन निगम ने चालक—परिचालकों को दिए ये 18 निर्देश…

उत्तरप्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज बस चालकों व परिचालकों को किसी भी स्थिति में घने कोहरे के बीच बसों का संचालन न करने के निर्देश जारी किए हैं. इसके अलावा सर्दी में सुरक्षा की दृष्टि से कई अहम निर्देश भी दिए हैं जो कि निम्न प्रकार हैं.

1- चालक परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि कोहरे की स्थिति अदृशयता होने पर , अपनी लेन में पड़ने वाले निकटवर्ती बस स्टेशन /यात्री प्लाजा/पैट्रोल पंप /पुलिस थाना पर, अपनी बस को कोहरा समाप्त होने तक , विजीविलटी होने तक रोका जाए।
2- आगे चल रही वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाये रखें।
3- कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में संचालन ना करें।

  1. रात्रि में बस संचालन के दौरान हैडलाइट के हाई बीम/ लो बीम के प्रयोग के संबंध में जानकारी दी जाए।
  2. बसों की हैडलाइट, बैकलाइट, इंडिकेटर, रियर व्यू मिरर, एस एल डी एवं सीट बेल्ट की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाये।
    6- बस को मुख्य सड़क पर खड़ा ना किया जाए, खड़ी बस की पार्किंग लाइट जलती रहनी चाहिए।
    7- दृश्यहीनता की दशा में प्रत्येक बस स्टेशन पर उपस्थित उपाधिकारियों द्वारा मार्ग के बस स्टेशनों से सूचना लेकर अपने व अन्य क्षेत्रों की बसों को बस स्टेशन से मार्ग पर जाने की अनुमति न दी जाए तथा चालक को बताया जाए कि कोहरे के कारण मार्ग बाधित है।
    8- प्रत्येक डिपो द्वारा रात्रि में संचालित हो रही बसों की सूची दैनिक रूप से बस नंबर मार्ग का नाम / चालक एवं परिचालक का नाम मोबाइल नंबर सहित कंट्रोल रूम में रखी जाए और रात्रि में ड्यूटी पर उपस्थित इंचार्ज या लिपिक का यह दायित्व होगा कि वह चालक व परिचालक से मोबाइल पर बात करें और कोहरे की स्थिति की भी जानकारी लें और अपने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भी अवगत कराये ‌।यह प्रक्रिया प्रत्येक घंटे में रिपीट होनी चाहिए
    9- मार्ग पर तैनात प्रवर्तन वाहनों पर कार्यरत कार्मिक द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को कोहरे की स्थिति व बसों की जानकारी देते रहें।
    10- कोहरे /बारिश / आंधी और तेज हवाओं के दौरान बसों को धीमी व सुरक्षित गति से संचालित किया जाए तथा सड़क के किनारे विशाल काय पेड़ के नीचे वाहन को ना रोका जाए।
    11- बस के आगे चलने वाले वाहन से पर्याप्त दूरी बनाएं रखें। और सुरक्षित रहें।
    12- हाईवे एवं एक्सप्रेस वे पर बने अनाधिकृत कट का प्रयोग बिल्कुल ना करें।
    13- बसों में रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगा होना चाहिए ।
    14- आगे चलने वाली वाहन को बायें साइड से ओवरटेक ना करें।
    15- बस को मोड़ते समय इंडिकेटर /संकेतक का प्रयोग अवश्य करें।
    16- रात्रि उतारते व चढ़ाते समय इंडिकेटर देकर बस को सड़क के वायें साइड में रोक कर ही यात्री उतारें व चढ़ायें।
    17- किसी भी परिस्थिति में बीच सड़क में बस रोक कर यात्रियों को ना चढ़ाएं और ना ही उतारे।
    18- विपरीत दिशा Wrong Side में बस का संचालन न करें।
    सम्मानित यात्रियों से भी अपील है कि अत्यधिक कोहरे , अदृश्यता की दशा में चालक परिचालक के ऊपर ,बस चलाने हेतु दबाव न बनाएं।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

error: Content is protected !!