आगरालीक्स…जर्मनी से आगरा आया साइंटिस्ट कोरोना संक्रमित, परिवार के 12 लोगों की भी कोरोना जांच कराई गई
ताजनगरी में कोरोना का चौथा केस मिला है। जर्मनी से लौटे साइंटिस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। साइंटिस्ट एक माह पहले जर्मनी से लौटे थे। मंगलवार को परिचित को आईएसबीटी छोड़ने आए थे। बुखार होने के कारण उन्होंने आईएसबीटी पर जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिवार की भी कॉन्टेक्ट टेसिंग की गई। सभी नेगेटिव पाए गए हैं।
बता दें कि देश भर के साथ ही आगरा में भी एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। सबसे पहले 30 दिसंबर को पहला केस मिला था। केरल से लौटे युवक की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद 1 जनवरी को विदेशी समेत एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि हुई। मंगलवार को यह चौथा मामला सामने आया है। इधर पिछले कुछ दिनोें में लगातार मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की कसरत भी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा विदेश और बाहरी राज्यों से लौटने वालों पर नजर है। रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप के साथ ही सभी जगह टीमें तैनात हैं।