आगरालीक्स आगरा के होनहारों को एक ऐसा मंच मिलने जा रहा है, जहां वह अपने हर हुनर को पेश कर सकेंगे। चाहे अदाकारी और विभिन्न विधाओं से परिपूर्ण आपका डांस हो या फिर सुर और ताल के सधा हुआ आपका संगीत। लोगों से गुफ्तगू करती कैनवास पर उकेरी हुई कलाकृति या फिर आपकी रचनात्मकता और कलात्मकता को प्रदर्शित करने वाला कोई भी हुनर।
इंडियाज गॉट टैलेन्ट की तर्ज पर सना इवेन्ट द्वारा आगरा के नन्हे प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए आगराज गॉट टैलेन्ट का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अर्जित धनराशि एक पहल संस्था को वहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए डोनेट की जाएगी। यह जानकारी सना इवेन्ट की शालिनी खंडेलवाल, अपर्णा अग्रवाल, अनुराधा जैन, निधिका जैन ने पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम के दौरान दी। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री बबिता चौहान ने पोस्टर विमोचन के साथ नेक उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया कि 8 व 9 अप्रैल को रिंग रोड 21/1 कलकत्ता वाली बगीची के पास, पर ऑडीशन लिए जाएंगे। जिसमें 5 से 15 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। 16 अप्रैल को विजय नगर स्थित विजय क्लब में फिनाले होगा। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 9927079500, 9927952170, 9457656485 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर अपर्णा, ऋतु गोयल, पूजा आदि मौजूद थीं।
Leave a comment