आगरालीक्स…. आगरा में विधायकों को सम्मानित करने के बाद डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग की तो विधायक भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने कहा कि डॉक्टर 10 फीसद मरीज फ्री में देखें।
शुक्रवार को रवि हॉस्पिटल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आएमए के सदस्यों ने आगरा के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान करते हुए उनसे डॉक्टरों के साथ होने वाली हिंसा को रोकने की मांग की। साथ ही डॉक्टरों से जुड़ी 11 मांगों के लिए एक मांगपत्र भी उन्हें सौंपा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आईएमए के पदाधिकारियों व विधायकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायकों में जगन प्रसाद गर्ग, रामप्रताप सिंह चौहान, योगेन्द्र उपाध्याय, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, डॉ. जीएस धर्मेश का सम्मान पीतपट्टिका व श्रीफल भेंट कर किया गया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएस कपूर, सचिव डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. रवि पचौरी, कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. सुधीर धाकरे मौजूद थे। संचालन डॉ. शिवानी चतुर्वेदी ने किया।
विधायकों ने यह कहा
जगन प्रसाद गर्गः 100 मरीजों में से 10 मरीज फ्री देखें, जिससे गरीबों का भला। मांगें पूरी करने का पर्यास करेंगे।
हेमलता दिवाकरः जो डॉक्टर लिंग परीक्षण करते हैं, वह डॉक्टर कहलाने लायक नहीं। झोलाछाप पर कसा जाएगा शिकंजा।
राम प्रताप सिंहः कोई भी नेता रिश्वत मांगे तो ुसकी शिकायत करें। भाजपा के राज्य में रिश्वत खोरी बंद।
महेश गोयलः डॉक्टरों की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है।
जीएस धर्मेशः डॉक्टरों की सभी मांगे पूरी करने पर विचार होगा।
योगेन्द्र उपाध्यायः आगरा में पानी की समस्या का हल बैराज नहीं गंगाजल है।
नकारात्मकता से डिप्रेशन नहीं, डिप्रेशन से पैदा होती है नकारात्मकता
विश्व स्वास्त्य दिवस के मौके पर आएमए द्वारा देहली गेट स्थित रवि हॉस्पीटल में सीएमई (कन्टीन्यू मेडिकल एजूकेशन) का आयोजन किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगटन द्वारा दी गई इस वर्ष की थीम डिप्रेशन पर बोलते हुए डॉ. विशाल सिन्हा ने बताया कि डिप्रेशन नकारात्मक परिस्थिति की वजह से नहीं बल्कि डिप्रेसन की वजह से नकारात्मकता पैदा होती है।
इस बात को बहुत कम लोग समझ पाते हैं। सामाजिक समस्या होने के कारण अक्सर लोग डॉक्टर से तो क्या अपनों से भी इस समस्या को शेयर नहीं करते। यही स्थिति हानिकारक बन जाती है। यदि आपका किसी बी काम में मन नहीं लग रहा, उदासी रहती हैं, भूख नहीं लगती, नींद आती है तो बिना झिझके डॉक्टर से सम्पर्क करें। डिप्रेशन से बचने के लिए सोशल मीडिया के बजाय अपने रिशतेदारों व दोस्तों के साथ मिलकर समय बिताएं। 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें और नौकरी या विजनेस के साथ अपने व परिवार के लिए भी समय निकालें।
Leave a comment