आगरालीक्स….. आगरा में सेंट पीटर्स के छात्र बिटटू अपहरण कांड में परिजन डीजीपी जावीद अहमद से मिले, उन्होंने अपने भाई पंकज पर अपहरण का आरोप लगाते हुए अरेस्ट करने की मांग की, उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मामले में कोर्ट ने भी बिटटू के चाचा पंकज अग्रवाल और उनकी पत्नी इंदूरानी के नार्को टेस्ट की अनुमति दे दी है।
कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी इंटीरियर डेकोरेटर संजय अग्रवाल के इकलौते बेटे अभिषेक उर्फ बिट्टू का 5 जनवरी 2016 का अपहरण कर लिया गया था। कोचिंग से लौटते समय उसका अपहरण हुआ था। दूसरे दिन पुलिस को उसकी साइकिल हाईवे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने खड़ी मिली थी। कुछ दिन तक तलाश के बाद पुलिस शांत बैठ गई। इसके बाद इकलौते बेटे के लिए मां-बाप ने सब कुछ छोड़कर उसकी तलाश की। इसके बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
पंकज को अरेस्ट करो बिटटू मिल जाएगा
डीजीपी जावीद अहमद आगरा आए हुए हैं, रविवार को उनसे मिलने के लिए संजय अग्रवाल और उनकी पत्नी पहुंच गईं। उन्होंने डीजीपी से गुहार लगाते हुए कहा कि पंकज अग्रवाल को अरेस्ट कर पूछताछ की जाए तो बिटटू का पता चल जाएगा।
भाई पर जताया शक
संजय अग्रवाल ने अपने भाई हॉस्पिटल संचालक पंकज अग्रवाल और उनकी पत्नी इंदूरानी अग्रवाल पर शक जताते हुए नार्को टेस्ट कराने की मांग की। पिछले दिनों विवेचना न्यू आगरा से हरीपर्वत थाने स्थानांतरित कर दी गई। पंकज और इंदूरानी ने गुरुवार को न्यायालय में उपस्थित होकर नार्को टेस्ट के लिए अपनी लिखित सहमति जताई। इसके बाद सीजेएम ने दोनों का नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दे दी। एसएसआइ हरीपर्वत अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अब हैदराबाद फोरेंसिक लैब से समय लेकर टेस्ट कराया जाएगा।
अपने ही कर रहे वारदात
पिछले एक सप्ताह में आगरा में ली पायल के संचालक राम कुमार अग्रवाल की उसके सगे भाई किंग पायल संचालक सोनू ने प्रोपर्टी कब्जाने के लिए हत्या करा दी थी। इसके बाद विभव नगर में कोल्ड स्टोरेज संचालक के घर दिनदहाडे लूट उन्हीं के भतीजे 12 वीं के छात्र ने कराई थी। पुलिस ने दोनों को ही जेल भेज दिया है।
Leave a comment