आगरालीक्स….आगरा में बच्चा होने पर शगुन लेने के लिए किन्नर पहुंचे तो वहां ?फर्जी किन्नर शगुन लेते मिल गए, उनकी जमकर धुनाई लगाई, फर्जी किन्नर का मुंडन करने के बाद चप्पलों से पीटा।
आगरा के शाहदरा क्षेत्र में एक परिवार में बेटा हुआ था, रविवार को किन्नर शगुन लेने के लिए उनके घर पहुंच गए। वहां पहले से ही फर्जी किन्नर गाने गा रहे थे, उन्हें देख किन्नरों का पारा चढ गया। एक फर्जी किन्नर को उन्होंने पकड लिया, पहले उसका मुंडन किया, इसके बाद चप्पलों से पिटाई की।
आठ मार्च को किया प्रदर्शन
आगरा में नकली किन्नरों का आतंक है, इनसे किन्नर भी परेशान हैं और वे एसएसपी से शिकायत करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग की है कि नकली किन्नरों पर कार्रवाई की जाए, ये असली किन्नरों को बदनाम कर रहे हैं। शादी और बच्चा होने पर किन्नर बधाई लेने जाते हैं तो पता चलता है कि नकली किन्नर उनसे पहले ही बधाई ले गए हैं।
आगरा में बुधवार को कलक्ट्रेट में किन्नर पहुंचे, उन्होंने शहर में नकली किन्नरों के आतंक को बयां किया। कहा कि नकली किन्नर गलत काम कर रहे हैं, चौराहों पर वसूली करने से लेकर अब किन्नरों के काम में भी सेंध लगा दी है। शादी समारोह में नकली किन्नर नेग ले आते हैं, जब असली किन्नर पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि नकली किन्नर पहले ही आ चुके हैं, इसे लेकर आए दिन विवाद हो रहा है।
सडकों पर हो जाते हैं खडे
नकली किन्नर शाम होते ही सडकों पर दिखाई देते हैं, वाटर वक्र्स चौराहे से लेकर शहर की बाहरी सीमा की सडकों पर नकली किन्नर खडे रहते हैं। गाडी और ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हैं।
Leave a comment