आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सेमेस्टर परीक्षा के कार्यक्रम की तीन तिथि बदली गई हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एनईपी की सेमेस्टर परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। 24 जनवरी से परीक्षा हो रही हैं।अभी तक परीक्षा केंद्र निर्धारित नहीं हुए हैं। साथ ही सभी छात्रों के परीक्षा फार्म भी नहीं भरे गए हैं। विश्वविद्यालय को परीक्षा कार्यक्रम में भी संशोधन करना पड़ा है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार 14 फरवरी, 24 फरवरी और पांच मार्च की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। इन तिथियों की परीक्षा अन्य दिनों में करायी जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।