आगरालीक्स…. आगरा में 10 हजार वर्ग गज में विकसित हो रही विमला विहार काॅलोनी ध्वस्त कर दी, एडीए की टीम ने सात डुप्लेक्स सील कर दिए।
एडीए की टीम ने बुधवार को फतेहाबाद रोड पर मौजा तोरा में एसएनजे धाम के पास रविंद्र समाधिया द्वारा 10 हजार वर्ग गज भूमि में विमला विहार काॅलोनी विकसित की जा रही थी। लेकिन मानचित्र स्वीक्रत नहीं कराया है। सड़क निर्माण कर 15 15 हजार रुपये वर्गगज में प्लाट की बिक्री की जा रही थी। एडीए के नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया। एडीए के प्रवर्तन दल ने बुलडोजर से काॅलोनी में किए गए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।
डुप्लेक्स किए सील
इसके साथ ही एडीए की टीम ने लकावली में 125 वर्ग फुट पर कक नगरके नाम से विकसित अवैध काॅलोनी में सात डुप्लेक्स भवनों को सील कर दिया। वहीं, ताजनगरी फेज वन में भूखंडों पर चल रहे अवेध निर्माण को सील कर दिया। देवरी रोड पर 200 वर्गगज में बन रहे चार मंजिला मकान को सील कर दिया।