आगरालीक्स…. आगरा का यह फोटो सुकून देने वाला है, मैक्सिको की महिला पर्यटक के साथ पर्यटन थाना की प्रभारी नीला राणा हैं। इसे कहते हैं प्यार का रिश्ता।
आगरा घूमने आई मैक्सिको की महिला पर्यटक पुरानी मंडी, ताजगंज के एक होटल में ठहरी थी, नौ जनवरी को महिला पर्यटक ने जमकर हंगामा किया। होटल की छत पर चढ़ गई, उसे बचाने में एक पुलिस कर्मी के पैर में फ्रैक्चर हो गया आपरेशन कराना पड़ा। कई धंटे तक महिला पर्यटक ने हंगामा किया, कार और आटो के आगे खड़ी होकर चीखने चिल्लाने लगी।
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में चला इलाज
महिला पर्यटक की तबीयत खराब थी, कोर्ट के आदेश परी मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती किया गया। 10 दिन इलाज चला। इसके बाद वह ठीक हो गई और 19 जनवरी को उसे दिल्ली दूतावास भेज दिया गया वहां से वह मैक्सिको चली गई।
जुड़ गया प्यार का रिश्ता
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती रही महिला पर्यटक की देखरेख पर्यटन थाना प्रभारी नीलम राणा ने की, महिला पर्यटक ने बर्गर, फ्रेंच फ्राईज खाने के लिए कहा तो उसे वह उपलब्ध कराई। अपने घर से टिफिन तैयार उसे खाना खिलाया। परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखरेख की।
ये बोली महिला पर्यटक
महिला पर्यटक जब मैक्सिको के लिए रवाना हुई तो उसने कहा आई विल मिस यू, यू डिड अ लाॅट फाॅर मी, थैंक यू फाॅर एवरीथिंग