आगरालीक्स…आगरा में नेत्रदान के लिए हो रहे लोग जागरूक. 82 वर्षीय निर्मल कुमारी जैन का निधन लेकिन इनकी आंखें देंगी किसी को रोशनी
श्रीमती निर्मल कुमारी जैन आयु 82 वर्ष निवासी 122 जयपुर हाउस का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। उनके पुत्र राजीव जैन, सुधीर जैन ने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन से नेत्रदान कराने हेतु संपर्क किया। नेत्र विभाग एसएन मेडिकल कालेज से एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की टीम को नेत्रदान हेतु भेजने का आग्रह किया। एस एन मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के कॉर्निया इंचार्ज डॉ शेफाली मजूमदार के निर्देशन में नेत्र विभाग के डॉक्टर्स एवं ग्रीफ काउंसलर दीपक के सहयोग से नेत्रदान संपन्न हुआ। शीघ्र ही दोनों कॉर्निया दो नेत्रहीनों को प्रदान कर दी जाएंगी।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन संयोजक सुनील कुमार जैन सुधीर जैन राजीव जैन सुशील जैन, संदेश जैन, क्षेत्र बजाजा कमेटी के पंकज अग्रवाल राजीव अग्रवाल डॉ सुनील शर्मा डॉ रमेश धमीजा डॉ विनय अग्रवाल अरुण अग्रवाल मृदुल पाठक ने महानगर की उदारमना जनता से अपील की है कि नेत्रदान अभियान से जुड़कर पुण्य शाली बने।