आगरालीक्स…यमुना में क्रूज स्टीमर चलाने की तैयारी. एनओसी मिली. जानिए कहां से कहां तक चलेगा यह क्रूज स्टीमर
आगरा मंडल के मथुरा जिले में अब यमुना में क्रूज स्टीमर चलेंगे. इसके लिए एनओसी मिल गई है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले महीने में यमुना में वृंदावन से लेकर गोकुूल तक जल परिवहन की परियोजना सामार हो जाएगी. इस परियोजना के तहत दो क्रूज का संचालन किया जाएगा. इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से एनओसी भी मिल गई हे.
जानिए क्या होगी खासियत
क्रूज स्टीमर का संचालन वृंदावन से गोकुल के लिए यमुना में किया जाएगा
400 सवारियों को ले जाने की क्षमता होगी.
40 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला गया था
दो क्रूज के अलावा आधा दर्जन से अधिक स्टीमर आएंगे
वृंदावन टू गोकुल जलमार्ग 22 किमी लंबा होगा
इस मार्ग में 11 स्थानों पर टर्मिनल बनेंगे.
ये होंगे टर्मिनल
जुगल घाट, विहार घाट, केशी घाट, देवरहा बाबा घाट, पानी गांव, कंसकिला, स्वामी घाट, विश्राम घाट, सुदर्शन घाट, गोकुल घाट, गोकुल बैराज
ये है मुख्य चुनौती
यमुना में यदि बाढ़ और उसके बाद के समय की स्थिति को छोड़ दिया जाए तो अक्सर यमुना में पानी का स्तर कम ही दिखता है. ऐसे में क्रूज चलाने के लिए जलस्तर को बरकरार रखना चुनौती होगा. यमुना में जला जलस्त्र कम होगा, वहां स्थानीय अथाॅरिटी से ड्रेजिंग कराई जाएगी.