आगरालीक्स…ठंडी हवाओं ने आगरा में फिर बदला मौसम. 7 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा तापमान. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम
आगरा में शनिवार को निकली कड़ाके की धूप ने लोगों को न सिर्फ ठंड से राहत प्रदान की बल्कि मौसम बदलने के भी आसार जता दिए. आज सुबह भी सूर्य नारायण ने दर्शन दे दिए लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा ठंडी हवाओं और बदलों के कारण सूर्य नारायण ओझल होने लगे. दिनभर चलीं ठंडी हवाओं ने मौसम फिर से ठंडा कर दिया. शाम को गलन भी महसूस की गई.
इसका असर तापमान पर भी पड़ा. शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वो आज सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में अब धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलेगी. तापमान में बढ़ोतरी होगी. कड़ाके और गलनभरी सर्दी की संभावना अब बेहद कम बन रही है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/01/24) 18.1
Departure from Normal(oC) -7
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/01/24) 9.2
Departure from Normal(oC) –
