आगरालीक्स…. आगरा का मौसम अब बदलने लगा है, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सोमवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, हल्की ठंडी हवा चल रही है। इससे सुबह का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि पिछले कुछ दिनों से सुबह का तापमान पांच से छह डिग्री के बीच बना हुआ था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में धूप निकलेगी, इसके बाद बादल छा सकते हैं।
तीन फरवरी तक सुबह छाएगा कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में तीन फरवरी तक सुबह कोहरा छाएगा, अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच बना रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
29-Jan 10.0 23.0 Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later
30-Jan 11.0 24.0 Shallow Fog
31-Jan 11.0 24.0 Partly cloudy sky with haze
01-Feb 10.0 23.0 Shallow Fog
02-Feb 10.0 23.0 Fog or Mist
03-Feb 11.0 24.0 Fog or Mist