नईदिल्लीलीक्स…भारत और इंग्लैड के बीच दूसरे टेस्ट का पहला दिन यशस्वी जायसवाल के नाम।यशस्वी के नाबाद 179 रनों से भारत छह विकेट पर 336 रन।
रोहित शर्मा भी जल्दी आउट हो गए
विशाखापत्तनम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन कप्तान रोहित शर्मा 40 रन के स्कोर पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल ने आकर तेजी से रन बनाना शुरू किया लेकिन एंडरसन ने 34 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। एंडरसन ने पांच पारियों मे पांचवीं बार गिल को आउट किया है।
कोई दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक नहीं पहुंच सका
इस बीच बल्लेबाज आते और जाते रहे। श्रेयस अय्यर ने 27, रजत पाटिदार 32, अक्षर पटेल ने 27, श्रेयकर भारत ने 17 और रविचंद्रन अश्विन ने पांच रन बनाए। प्लेइंग इलेविन मे रजत पाटीदार को शामिल किया गया।
य़शस्वी का दूसरा टेस्ट शतक

इस बीच युवा बल्लेबाज यशस्वी एक छोर पर इंग्लैंड के गेदबाजों का डटकर सामना करते रहे और खेल खत्म होने तक 179 रन बना चुके थे, टेस्ट क्रिकेट मे यह उनका दूसरा शतक है।
रेहान और बशीर को दो-दो विकेट
इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद और शोएब बशीर ने दो दो विकेट और टाम हर्टले और जेम्स एंडर्सन ने एक एक विकेट लिया।