आगरालीक्स…आगरा में यूपी की पहली महिला एसओजी के गठन की तैयारी। 91 जांबाज महिला पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग। तीस को मिलेगी कमांडो ट्रेनिंग।
अत्याधुनिक हथियार चलाने का प्रशिक्षण
आगरा पुलिस लाइन में एसओजी गठन के लिए महिला पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में भारी हथियार चलाना, खूंखार अपराधियों को पकड़ने, आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट जैसी चीजें शामिल हैं।
पहली बार एसओजी में शामिल होंगी महिला पुलिसकर्मी
प्रशिक्षण एसीपी सुकन्या शर्मा द्वारा दिया जा रहा है। एसीपी के मुताबिक यह पहली बार होगा जब महिला पुलिसकर्मी एसओजी में शामिल होंगी। वे स्पेशल टास्क, खूंखार अपराधियों को पकड़ने, कॉम्बैट ऑपरेशन, सीडीआर सर्विलांस पर एनालिसिस, दबिश और क्राइम को वर्कआउट करने में सक्षम होंगी।
तीन माह का कड़ा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण तीन माह का होगा। आगरा की 245 महिला बीट कांस्टेबलों में से 91 महिला कांस्टेबलों को शामिल किया गया है। इनमें से 30 सर्वोत्तम महिला कांस्टेबलों को कमांडो ट्रेनिंग भी दी जाएगी।