आगरालीक्स… यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन का इंतजार कर रहे कारोबारी को आॅल्टो सवार बदमाशों ने दबोच लिए, मारपीट कर 2.44 लाख रुपए और लैपटॉप, मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
राया के रेतिया बाजार निवासी गौरव पुत्र अमरनाथ कपडा कारोबारी हैं। शनिवार को वह सामान लेने दिल्ली जा रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर राया इंटरचेंज पर खड़ा वह वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सुबह करीब 6 बजे आगरा की तरफ से आयी काले रंग की आल्टो कार में सवार 4 अज्ञात लोगों ने उसे गाड़ी में डाल लिया। उससे 2.44 लाख रूपये, लैपटॉप, अंगूठी, मोबाइल, घड़ी, एटीएम कार्ड आदि लूट लिया। बदमाशों ने गौरव को तमंचे की बट से मारा और जगह-जगह सूए से वार भी किए। जख्मी हालत में उसे वंदावन कट के पास जंगल में फेंक दिया। इस बीच मिड डे मील लेकर जा रही अक्षयपात्र की गाड़ी वहाँ से गुजरी। पीड़ित ने हाथ देकर उसे रुकवाया और उसी में लिफ्ट लेकर मांट थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
Leave a comment