आगरालीक्स…. आगरा में एक बड़े स्कूल ग्रुप के संचालक की कार अनियंत्रित होकर टकराई, कंपनी के कर्मचारी की मौत। दो घायल, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा।
आगरा के एक बड़े ग्रुप स्कूल ग्रुप के संचालक सफेद रंग की कार से शनिवार को सिकंदरा की तरफ से अरतौनी की तरफ जा रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र पुलिया के पास कार रोक कर एक राहगीर से सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी, राहगीर पर माचिस नहीं थी। स्कूल संचालक ने कार आगे बढ़ाई, कार अनियंत्रित होकर आगे खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी।
एक की मौत, दो घायल
हादसे में घायल कंपनी में कार्यरत दीनदयाल धाम फरह के रहने वाले राजन को एसएन में भर्ती कराया, राजन की मौत हो गई। जबकि दाऊ दयाल और मोहन सिंह घायल है, उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजन के पिता बाबू की तहरीर पर थाना सिकंदरा में अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।