आगरालीक्स.. योगी सरकार कल पेश करेगी अब तक का सबसे बड़ा बजट। कई योजनाओं की हो सकती है घोषणा। आगरा को भी आस…
प्रदेश की जनता को मिल सकते हैं कई तोहफे
यूपी की योगी सरकार का वर्ष 2024-25 का बजट पांच फरवरी को विधानमंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे। इस बजट में सरकार कई नई घोषणाएं कर सकती है। चुनावी साल होने के चलते ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बजट में प्रदेश की जनता को तोहफे देन की कोशिश होगी। जिसका आकार करीब 7.70 लाख करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है।
तीन से चार नये औद्योगिक गलियारे संभव
इस बार का बजट आकार में अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। बजट में लोकसभा चुनाव की झलक देखने को मिल सकती है। तीन से चार नये औद्योगिक गलियारे बनाने का भरकम बजट सरकार दे सकती है।
प्रयागराज, काशी के साथ मथुरा पर रहे सकता है फोकस
इसके साथ ही प्रयागराज में कुंभ की तैयारियां, अयोध्या, काशी व मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के विकास पर खास फोकस दिखने के आसार हैं।
आगरा को भी बजट से ढेर सारी उम्मीदें
आगरा के लोग भी बजट से आस लगाए हुए हैं। लोगों का कहना है कि भाजपा के ब्रज प्रदेश का मुख्य केंद्र् होने की वजह से आगरा की जनता को भी सीएम कोई तोहफा दे सकते हैं।