लखनऊलीक्स... सीएम योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश के राजनेताओं में तीसरे स्थान पर।
देश के मुख्यमंत्रियों में शीर्ष स्थान पर
एक्स प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में मुख्यमंत्रियों के बीच शीर्ष स्थान और भारतीय राजनेताओं के बीच तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
2.74 करोड़ फॉलोअर्स का प्रभावशाली स्तर पार
योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट ने 27.4 मिलियन (2.74 करोड़) फॉलोअर्स के प्रभावशाली स्तर को पार कर लिया है। राजनेताओं के निजी एक्स खातों के मामले में वह अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पीछे हैं।