आगरालीक्स …आगरा के एक हॉस्पिटल में डॉक्टर के भाई और उनकी पत्नी की मौत से हडंकप मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में रामलीला पार्क से थोड़ा आगे कोठी नंबर 59 में ही डॉ. वीके राजपाल और उनकी पत्नी डॉ मधु राजपाल का नर्सिंग होम है। उनके भाई सुनील राजपाल का नर्सिंग होम में ही इंडिया केमिस्ट के नाम से मेडिकल स्टोर है। पहली मंजिल के एक हिस्से में वीके राजपाल और दूसरे में सुनील राजपाल का परिवार रहता है। सुनील सोमवार सुबह मेडिकल स्टोर पर नहीं पहुंचे। स्टोर के कर्मचारी विवेक ने दोपहर 11:30 बजे उनसे आने के लिए कहा तो बोले, तबीयत खराब है, देर से आऊंगा। शाम चार बजे एक और कर्मचारी मिलने गया, तो उसे भी लौटा दिया। सुनील का इकलौता बेटा गुड़गांव में जॉब करता है। वह उन्हें फोन मिला रहा था। इसे भी रिसीव नहीं कर रहे थे। उसने डॉ वीके राजपाल को बताया। दोनों ने जाकर देखा तो बेडरूम में अंशू की लाश पड़ी थी।
बेटे ने फोन किया, कमरे में देखा तो होश उड गए
वीके राजपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेडरूम से अटैच बाथरूम का गेट तोड़कर देखा तो पंखे से बंधे बेल्ट से बनाए गए फंदे पर सुनील का शव लटका था। देर रात फोरेंसिक टीम की जांच के दौरान बेडरूम के बाहर खून से सनी ईंट मिली। अंशू के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। माना जा रहा है कि उनकी हत्या इसी ईंट से की गई। बेडरूम में सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था, सुबह 10:30 बजे पत्नी का मर्डर किया। मैं तंग आ चुका है, खुद भी सुसाइड कर लिया। भाई साहब, मेरे बेटे का ख्याल रखना।
बेल्ट से पीटा, ईंट से सिर कुचला
अंशू के शव पर चोटों के कई निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि उन्हें बेल्ट से पीटा गया। सिर पर भी चोट के तीन गहरे निशान हैं। माथे पर सबसे गहरा निशान था। उनका सिर तब तक कुचला गया, जब तक कि प्राण नहीं निकल गए।
सुसाइड नोट में बयां किया दर्द
सुसाइड नोट में सुनील राजपाल ने लिखा है कि वह जिंदगी से तंग आ चुका है, इसलिए पहले अपनी पत्नी की हत्या की, इसके बाद सुसाइड की है, इसका वह खुद जिम्मेदार है।
बेटे से बहुत प्यार, डॉक्टर साहब का आभारी

सुनील राजपाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपने बेटे से बेहद प्यार करता है, लेकिन जिंदगी से तंग आने पर सुसाइड कर रहा हूं, उन्होंने अपने भाई डॉ वीके राजपाल के लिए पत्र में लिखा है कि मेरे बेटे का ध्यान रखना, आपका आभारी रहूंगा।
Leave a comment