आगरालीक्स …विजय माल्या को लंदन में स्कॉटलैंड यार्ड ने अरेस्ट कर लिया है, उसे मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया जाएगा, भारत ने इंग्लैंड से विजय माल्या को सौंपने के लिए कहा था, विजय माल्या पर मनी लोंडरिंग सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है।
वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढे तीन बजे स्कॉटलैंड यार्ड ने शराब व्यापारी विजय माल्या को गिरफ्तार कर लिया गया। शाम को लंदन के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
भगोडा विजय माल्या पर 17 बैंकों का नौ हजार करोड
भारत के बडे उद्योगपति विजय माल्या की किंगफिश एयरलाइंस पर 17 बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा ऋण बकाया है। विजय माल्या ने 2 मार्च 2016 में देश छोड़ दिया था।
भगोडा घोषित किए जा चुके चुके उद्योगपति विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए भारत ने 9 फरवरी को ब्रिटेन को आग्रह पत्र सौंपा था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा था कि विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आग्रह ब्रिटेन के उच्चायोग को सौंपा जो हमें सीबीआई से प्राप्त हुआ था। ब्रिटेन से आग्रह किया है कि भारत में सुनवाई का सामना करने के लिए उनका प्रत्यर्पण करें। उन्होंने कहा कि माल्या के खिलाफ भारत का ‘वैध’ मामला है और अगर प्रत्यर्पण आग्रह का सम्मान किया जाता है तो यह ‘हमारी चिंताओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता’ को दर्शाएगा। भारत ने पिछले साल नवंबर में ब्रिटेन से शराब कारोबारी विजय माल्या सहित करीब 60 वांछित लोगों को प्रत्यर्पित करने को कहा था।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment