आगरालीक्स…प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने सुबह मथुरा पहुंचकर रंगेश्वर महादेव के दर्शन किए और शताब्दी एक्सप्रेस से लौट गईं। वे गुजरात से झांसी में आयोजित सर्व धर्म सम्मेलन में शामिल होने जा रहीं थीं, मेवाड एक्सप्रेस से सुबह करीब साढे चार बजे वे मथुरा जक्शन स्टेशन पर पहुंची, यहां से वे सीधे रंगेश्वर मंदिर गईं और वहां उन्होंने 20 मिनट तक मंदिर में पूजा की, पूजा करने के बाद वे मंदिर से सीधे वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची, वहां जशोदाबेन ने नाश्ता किया। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी के लिए रवाना हो गईं।
मीडिया के सवालों पर जोड लिए हाथ
जशोदाबेन के मथुरा स्टेशन पर पहुंचने की जानकारी होते ही मीडिया कर्मी वहां पहुंच गए, उन्होंने मीडियाकर्मियोंके किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया, बस हाथ जोड़ दिए।
Leave a comment