आगरालीक्स…साहब, मेरा पति शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है, हमेशा नौकरी पर रहता है. कभी पास नहीं आता. परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा विवाद.
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचे एक मामले में पत्नी ने अपने ही पति पर शारीरिक संबंध न बनाने के आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि उसका पति साफ्टवेयर इंजीनियर है लेकिन शादी के दो साल बाद भी वह कुंवारी है क्योंकि उसका पति उसके पास कभी नहीं आता, हमेशा दूर—दूर रहता है. अब दहेज की मांग को लेकर वह उससे पीछा छुड़ाना चाहते हैं.
महिला के अनुसार वह फतेहाबाद की रहने वाली है और एमबीए पास है. दो साल पहले उसकी शादी ताजगंज के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. उसका पति दिल्ली एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है. आरोप है कि पति ज्यादातर नौकरी पर ही रहता है. साथ रहने की बोलो तो मना करता है. हमेशा दूर दूर रहता है. पत्नी का आरोप है कि उसका पति शारीरिक रूप से संबंध बनाने अक्षम है. शादी के दो साल बाद भी हमारे बीच कुछ नहीं हुआ है. इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो दहेज की मांग करने लगे. दो महीने से मायके में हूं. काउंसलर ने अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया है.