आगरालीक्स… आगरा के रहने वाले दरोगा महेश पाठक पर भ्रष्टाचार का मुकदमा, 66.91 लाख की कमाई और खर्च कर दिए 2.54 करोड़ रुपये।
आगरा में एसओजी में रहे कमला नगर के रहने वाले वर्तमान में पदोन्नति के बाद इटवा के पछाय थाने में दरोगा के पद पर कार्यरत है। 31 अक्टूबर 2020 को मुख्य आरक्षी महेश कुमार पाठक की आय से अधिक संपत्ति की जांच के पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत ने आदेश दिए। इसकी जांच विजिलेंस आगरा द्वारा की गई।
कमाई से दो गुना अधिक किया खर्चा
इस मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर राज किशोर यादव ने कमला नगर थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि जांच में सामने आया कि महेश पाठक की अपने विभिन्न स्रोतों से 66.91 लाख रुपये की आमदनी हुई, लेकिन 2.54 करोड़ रुपये खर्च किए गए, उन्होंने आय से 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए। इस पर स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाअरों में मुकदमा दर्ज किया गया है।