आगरालीक्स… सपा ने जया बच्चन को पांचवी बार राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया। रामजीलाल सुमन का नाम भी आगे आया
वर्ष 2004 से राज्यसभा सदस्य हैं जया बच्चन
समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। वह पांचवी बार राज्यसभा के लिए सपा से प्रत्याशी होंगी। वह आज-कल में पर्चा भर सकती हैं। वह वर्ष 2004 से सपा की राज्यसभा सदस्य हैं।
सपा दो प्रत्याशी राज्यसभा के लिए और उतारेगी
इसके अलावा सपा दो और प्रत्याशियों को उतारेगी। इनमें सपा महासचिव रामजी लाल सुमन का नाम भी आगे बताया जा रहा है। वह पहली बार 1977 में फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव जीते थे।
तीन सीटों को जीतने का गणित
सपा को राज्यसभा की तीन सीटें जीतने के लिए 112 मत चाहिए। इस चुनाव में विधायक मतदान करेंगे। सपा के पास वर्तमान में 108 विधायक हैं।