आगरालीक्स…आगरा से दिल्ली जाने का इरादा है तो समय लेकर निकलें। बरतें सजगता। किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में किलेबंदी। सड़कों पर कीलें ठोकीं।
दिल्ली की सीमाओं पर है कड़ी नाकेबंदी
आगरा से दिल्ली जाने वाले लोगों को किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बेरीकेडिंक समेत अन्य इंतजाम किए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर नोएडा से दिल्ली की सीमा में घुसने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य सड़कों पर कीलें ठोंकी, सीमेंट के बैरिकेड्स
राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। 13 फरवरी को किसान मार्च से पहले दिल्ली के बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग और धारा 144 लागू कर दी है। मुख्य सड़कों को कीलों, सीमेंट की दीवारों और बैरिकेड्स से ब्लॉक किया जा रहा है।
किसानों ने दिल्ली कूच का किया है ऐलान
उल्लेखनीय है कि किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। जसके चलते उनको आने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।