नईदिल्लीलीक्स… रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के नाबाद शतक और अर्धशतक की बदौलत भारत की पारी संभली। युवाओं पर भारी पड़ा अनुभव।
तीन विकेट गिरने से भारत दबाव में आ गया था
भारत इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन उनके जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आउट फार्म चल रहे शुभमन गिल भी शून्य पर आउट हो गए। तीसरा विकेट 33 रन के स्कोर पर रजत पाटीदार का गिर गया, जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई।
अनुभवी जड़ेजा को भेजा पारी को संभालने के लिए
भारतीय मैनेजमेंट ने तीन युवा खिलाड़ियों के आउट होने पर सजगता से कदम उठाते हुए टीम मे डेब्यू करने वाले सरफराज और ध्रुव जुरैल को मैदान में नहीं भेजने का फैसला किया और अनुभवी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा को प्रोन्नत कर आगे खेलने के लिए भेज दिया।
जडेजा का भी शानदार प्रदर्शन
रोहित और जडेजा ने इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों को संभलकर खेला और लंच से चाय के बीच कोई विकेट नहीं गिरने दिया। चाय के तुरंत बाद रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा कर लिया। समाचार लिखे जाने तक रोहित शर्मा 102 और रवींद्र जडेजा 68 रन बनाकर खेल रहे थे।